
कल है साल की आखिरी 'दुर्गा अष्टमी', मां को प्रसन्न करने का बन रहा है विशेष संयोग, जानें विधि और मुहूर्त
ABP News
December 2021 Masik Durgashtmi : मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है. मां दुर्गा के भक्तों के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण बताई गई है.
Durga Ashtami 2021: 11 दिसंबर 2021 को साल की आखिरी दुर्गाष्टमी है. इस दिन कुंभ राशि में गजकेसरी योग बन रहा है. इस दिन मां की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है. मां के भक्तों के लिए शनिवार का दिन खास है. इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. शास्त्रों में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है. मां दुर्गा की पूजा जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने में सहायक मानी गई है.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. मासिक दुर्गाष्टमी को दुर्गाष्टमी, मास दुर्गाष्टमी और महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त और किए जाने वाले उपायों के बारे में.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












