
कल लखनऊ में GST काउंसिल की बैठक, पेट्रोल 84 रुपये लीटर पर होगी बात?
AajTak
इस बार वस्तु एंव सेवा कर (GST) की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को 45वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
इस बार वस्तु एंव सेवा कर (GST) की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को 45वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. (Photo: File)
दरअसल, 17 सितंबर को जीएसटी की बैठक में चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स की दर की समीक्षा की जा सकती है और 11 कोविड दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया जा सकता है. (Photo: File)
इस बैठक में जोमैटो (Zomato) और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप को रेस्टोरेंट के रूप में मानने और उनपर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने पर विचार हो सकता है. (Photo: File)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












