
कलत और तुर्बत में PAK की सैन्य चौकियों पर हमला...6 सैनिकों की मौत, BLA का दावा
AajTak
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उसके लड़ाकों ने कलत और तुर्बत में पाकिस्तान की दो सैन्य चौकियों पर हमला किया. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के छह जवान मारे गए हैं.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान जारी कर बलूचिस्तान के कलत और तुर्बत दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के छह कर्मियों को मारे जाने का दावा किया है. बीएलए ने कहा कि उसके लड़ाकों ने आधुनिक और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. BLA ने इन हमलों को पाकिस्तानी सेना के खिलाफ 'आजादी की लड़ाई' का हिस्सा बताया है.
बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए बयान में कहा, 'बलूच लिबरेशन आर्मी के स्वतंत्रता सेनानियों ने कलत और तुर्बत में दो अलग-अलग हमलों में दुश्मन पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया.'
बीएलए ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने कलत के ज़वाह क्षेत्र में हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले में भारी नुकसान होने के बाद सेना के सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस हमले में कितने सैनिक मारे गए, इसकी संख्या बीएलए ने छह बताई है.
बीएलए ने कहा कि उसके लड़ाकों ने कलात के जवाह इलाके में हमला किया, जिससे सैनिकों को भारी नुकसान के बाद पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा. तुर्बत के अबसार इलाके में एक सैन्य चौकी पर ग्रेनेड से एक अलग हमला किया गया, जिसके बारे में समूह का दावा है कि इसमें कई पाकिस्तानी सेना के जवानों की हताहत हुई और और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
सैन्य और खुफिया एजेंसियों पर निशाना
बीएलए ने पहले भी पूरे प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कथित खुफिया एजेंसियों के खिलाफ कई अभियानों की जिम्मेदारी ली है. पहले एक बयान में समूह ने कहा था कि उसने स्नाइपर फायरिंग, ग्रेनेड हमले और बुनियादी ढांचे को नष्ट करने समेत सात अलग-अलग कार्रवाइयां की हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








