
कर्नाटक: BJP नेता ने महिला मंत्री को दिया 'अतिरिक्त पैग' लेने का सुझाव, कांग्रेस ने कहा, भाजपा का विनाश होगा
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि संजय पाटिल ने लक्ष्मी हेब्बालकर पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से पूरे महिला समुदाय को निशाना बनाया और अपमानित किया. पार्टी ने यह भी कहा कि 'बीजेपी का महिला विरोधी रवैया बढ़ता जा रहा है.'
कर्नाटक भाजपा नेता संजय पाटिल ने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को रात में अच्छी नींद के लिए 'एक अतिरिक्त पैग' लेने का सुझाव दिया है. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा का विनाश होगा. हेब्बालकर पर कटाक्ष करते हुए पूर्व भाजपा विधायक संजय पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के उदय से हेब्बालकर को बहुत चिंता होगी और उन्होंने सुझाव दिया कि वह 'रात में अच्छी नींद के लिए एक नींद की गोली या एक अतिरिक्त पैग' लें.
बेलगावी में सभा को संबोधित करते हुए की टिपण्णी पाटिल ने शनिवार को बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने कर्नाटक में आठ अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में काम किया है. बेलगावी में बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के समर्थन में सामने आ रही हैं. यही कारण है कि मैं चाहता हूं कि मेरी बड़ी बहन (लक्ष्मी हेब्बालकर) नींद की गोली ले लें. या रात में अच्छी नींद के लिए एक अतिरिक्त पेग लें.
कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि संजय पाटिल ने लक्ष्मी हेब्बालकर पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से पूरे महिला समुदाय को निशाना बनाया और अपमानित किया. पार्टी ने यह भी कहा कि 'बीजेपी का महिला विरोधी रवैया बढ़ता जा रहा है.'
कर्नाटक कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा, जो कोई भी महिलाओं को नीची दृष्टि से देखता है, इसका मतलब है कि उनका पतन शुरू हो गया है. बीजेपी और जेडीएस पार्टियों का पतन शुरू हो गया है, इसलिए उनका महिला विरोधी रवैया बढ़ रहा है. कौरवों और रावण की तरह बीजेपी और जेडीएस का भी निश्चित रूप से विनाश होगा.
गौरतलब है कि हेब्बालकर के बेटे मृणाल रवींद्र हेब्बालकर भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के खिलाफ बेलगावी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







