
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: HD रेवन्ना के घर पहुंची SIT, 700 महिलाओं ने लिखा पत्र... प्रज्वल पर कसा जांच का फंदा
AajTak
हासन से सांसद और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका जल्द ही एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर की जाएगी. एसपीपी और एसआईटी टीम के बीच सीआईडी कार्यालय में बैठक हुई. यौन उत्पीड़न और अपहरण मामले में रेवन्ना पर 364 ए और 365 की गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. किडनैप की गई महिला का अभी तक पता नहीं चला है.
कर्नाटक (Karnataka) में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के विवादास्पद वीडियो मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम उनके पिता एचडी रेवन्ना के आवास पर पहुंची है. प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न और अपहरण का आरोप है. एसआईटी की टीम पीड़ित महिला को लेकर हासन जिले के होलेनारासीपुरा स्थित रेवन्ना के आवास पर पहुंची. जांच टीम एक डीवाईएसपी, दो इंस्पेक्टर और एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ एसआईटी पीड़िता के साथ-साथ स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची है. पंचनामा के बाद पुलिस मौके पर ही पीड़िता का बयान दर्ज करेगी. वहां रेवन्ना की पत्नी भवानी समेत रेवन्ना के वकील और कुछ जेडीएस नेता मौजूद थे.
इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने टॉप पुलिस अधिकारियों और एसआईटी टीम के साथ इमरजेंसी मीटिंग की थी.
700 महिलाओं ने महिला आयोग को लिखा पत्र
महिला अधिकार समूहों की 700 से ज्यादा महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रज्वल और एचडी रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह अभियान गूगल फॉर्म के जरिए चलाया गया. पत्र लिखने वाली महिलाओं ने इस मामले में NCW की कमजोर प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया है. अखिल भारतीय नारीवादी गठबंधन, वीमेन फॉर डेमोक्रेसी और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाले अन्य संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इस पत्र पर 701 महिलाओं के हस्ताक्षर हैं. उन्होंने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और गुजारिश की है कि दिसंबर 2023 से प्रज्वल रेवन्ना की आपराधिक गतिविधियों के बारे में सत्तारूढ़ दल को उपलब्ध जानकारी के बारे में पूछताछ करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष को समन जारी करना होगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




