
कर्नाटक में सियासी खींचतान तेज! खड़गे से मिले सिद्धारमैया, बोले- हाईकमान का हर फैसला मानेंगे
AajTak
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने शनिवार शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक खड़गे ने सीएम सिद्धारमैया को दिल्ली तलब किया है. मुलाकात के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट पर कोई बात नहीं हुई.
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी सियासी हलचल एक बार फिर जोर पकड़ रही है. शनिवार शाम कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि मीटिंग में स्थानीय निकाय चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है और अब हाईकमान जो भी कहेगा वह हम मानेंगे.
जानकारी के मुताबिक खड़गे ने सीएम सिद्धारमैया को दिल्ली तलब किया है. बैठक में कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया नवंबर के अंत तक दिल्ली जा सकते हैं.
राजनीतिक गतिरोध से पार्टी की छवि को नुकसान
कर्नाटक सीएमओ सूत्रों का कहना है कि इंटेलिजेंस रिपोर्ट में भी पार्टी नेतृत्व को आगाह किया गया है कि राज्य में जारी राजनीतिक गतिरोध सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है और जल्द निर्णय लेना जरूरी है. जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया ने खड़गे से मुलाकात कर पॉलिटिकल उतार-चढ़ाव का गवर्नेंस पर पड़ने वाले असर के बारे में डिटेल में बताया. सिद्धारमैया ने पार्टी के प्रति अपने कमिटमेंट को कन्फर्म किया और कहा कि जब भी उन्हें बुलाया जाएगा, वे दिल्ली आएंगे.
कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, सिर्फ अटकलें: सिद्धारमैया
खड़गे से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमने पार्टी संगठन, स्थानीय निकाय चुनाव और जिला/तालुक पंचायती चुनावों पर चर्चा की. कैबिनेट पर कोई बात नहीं हुई. लीडरशिप में बदलाव सिर्फ अटकलें हैं, यह मीडिया की बनाई हुई बात है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










