
कर्नाटक में मस्जिद के नीचे मंदिर मिलने का दावा, ज्ञानवापी के बाद मंगलौर में माहौल गर्म, 144 लागू
AajTak
कर्नाटक के मंगलौर शहर में मलाली मस्जिद (Malali Juma Masjid) के नीचे मंदिर मिलने का दावा हुआ है. फिलहाल वहां माहौल गर्म है, जिसको देखते हुए धारा 144 लागू की गई है.
ज्ञानवापी के बाद कर्नाटक के मंगलौर शहर में एक मस्जिद को लेकर माहौल गर्म हो गया है. चारदीवारी में छिपे मलाली मस्जिद (Malali Juma Masjid) के जीर्णोद्धार के दौरान जब कुछ हिस्से दिखने लगे तो लोगों ने दावा किया कि ये पुराना मंदिर है.
फिलाहाल हिंदू संगठनों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने इस इलाके में धारा 144 लगा दी है जो कल (26 मई सुबह 8 बजे तक) तक जारी रहेगी. यह धारा मस्जिद के आसपास वाले 500 मीटर के इलाके में लगाई गई है.
लेकिन हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने पास के ही एक मंदिर में इस मुद्दे पर विचार मंथन शुरु कर दिया है. विवाद को देखते हुए स्थानीय अदालत ने आदेश जारी करके मस्जिद के जीर्णोद्धार के काम पर रोक लगा दी है. उधर हिंदू संगठन इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं.
कर्नाटक में क्या हुआ था?
मंगलौर में Malali Juma Masjid की दीवार गिरी तो अंदर से मंदिर जैसा कंस्ट्रक्शन मिलने का दावा किया गया. फिर हिंदू और मुस्लिम पक्ष फौरन दावेदारी पर उतर आए. हिंदू ने कहा मंदिर है वहीं मुसलमान बोले कि पुराने मुद्दे उखाड़ना बंद हो.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










