
कर्नाटक में कबड्डी मैच के दौरान हादसा, ज्यादा भीड़ पहुंचने से गिरी व्यूअर्स गैलरी, कई घायल
AajTak
कर्नाटक के मांड्या जिले के मल्लनायकन कट्टे में गांव में कबड्डी मैच के दौरान व्यूअर्स गैलरी गिरने की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कर्नाटक के मांड्या में कबड्डी मैच के दौरान व्यूअर्स गैलरी गिरने से कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मैच देखने के लिए मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसकी वजह से व्यूअर्स गैलरी गिर गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के मांड्या जिले के मल्लनायकन कट्टे में गांव में कबड्डी मैच के दौरान व्यूअर्स गैलरी गिरने की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना उस वक्त हुई जब मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित हुए थे.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








