
कर्नाटक में अमूल Vs नंदिनी विवाद के बीच राहुल गांधी पहुंचे मिल्क पार्लर, देसी ब्रांड को बताया Best
AajTak
कर्नाटक में मिल्क ब्रैंड अमूल vs नंदिनी की राजनीति शुरू हो गई है. प्रदेश में अमूल के एंट्री करते ही कांग्रेस ने उसका विरोध शुरू कर दिया है, इसी बीच राहुल गांधी बेंगलुरू में नंदिनी के पार्लर में पहुंचे और उन्होंने इसे कर्नाटक का गौरव बताया. वहीं बीजेपी सरकार का कहना है कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है.
कर्नाटक में मिल्क ब्रैंड अमूल और नंदिनी को लेकर भी राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस गुजरात की अमूल कंपनी को प्रदेश में एंट्री देने का विरोध कर रही है. इसी बीच राहुल गांधी नंदिनी मिल्क पार्लर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एक नंदिनी आइसक्रीम खरीदी और ब्रांड को कर्नाटक का गौरव बताया. उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को सर्वश्रेष्ठ करार दिया.
चुनावी राज्य कर्नाटक के 2 दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी ने यहां एक नंदिनी स्टोर से आइसक्रीम खरीदी. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी थे. राहुल ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि "कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सबसे अच्छी है."
Karnataka’s Pride - NANDINI is the best! pic.twitter.com/Ndez8finup
विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने कहा कि बीजेपी अमूल को कर्नाटक में अनुमति देकर नंदिनी को खत्म करना चाहती है. उन्होंने यह आशंका भी व्यक्त की कि अमूल के अधिग्रहण के लिए रास्ता बनाने के लिए नंदिनी के उत्पादों की कमी पैदा की जाएगी.
क्या है कांग्रेस का कहना?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










