
कर्नाटक: पाइप से पानी की जगह निकलने लगे नोट...PWD इंजीनियर के घर छापे के दौरान हैरान रह गई ACB टीम
AajTak
एसीबी ने यह छापेमारी एसपी महेश मेघनावर के नेतृत्व में की. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी ने सुबह 9 बजे शांतागौड़ा के घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन गेट खोलने में 10 मिनट लगा दिए गए. इससे एसीबी को शक हुआ कि जूनियर इंजीनियर ने पैसे कहीं छिपाए हैं.
कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. एसीबी ने यह छापा PWD इंजीनियर के घर पर मारा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एसीबी के अधिकारी घर में लगे पाइप से कैश और सोने के आभूषण निकाल रहे हैं. #WATCH Karnataka ACB recovers approximately Rs 13 lakhs during a raid at the residence of a PWD junior engineer in Kalaburagi (Video source unverified) pic.twitter.com/wlYZNG6rRO

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









