
कर्नाटक: केजरीवाल बोले- AAP की सरकार बनी तो मिलेगी फ्री बिजली, किसानों का लोन होगा माफ
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव हुए. दो राज्यों में भाजपा जीत गई और तीसरे राज्य में भी उनकी गठबंधन की सरकार बन गई. कर्नाटक में कंट्रैक्टर एसोसिएशन की समस्या बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंट्रैक्टर डर-डर कर काम करता है.
‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ आज कर्नाटक के दावणगेरे में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह गारंटी दी कि कर्नाटक में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो लोगों को फ्री बिजली मिलेगी और किसानों का लोन माफ कर फसलों पर एमएसपी दी जाएगी. इसके अलावा हर युवा को रोजगार मिलेगा और रोजगार मिलने तक 3-3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार को 40 परसेंट वाली सरकार कहा जाता है. पहले यहां 20 परसेंट की सरकार थी और 2018 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद 40 परसेंट वाली हो गई. 40 परसेंट कमीशन मांगने के खिलाफ आवाज उठाने पर ठेकेदार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को जेल भेज दिया गया. भाजपा नेता का बेटा 8 करोड़ के साथ पकड़ा गया और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया गया, जबकि उनके पास कुछ नहीं मिला. कमीशनखोरी के खिलाफ कंट्रैक्टर, स्कूल और हिन्दू मठ एसोसिएशन की लिखी गई चिट्ठी पर प्रधानमंत्री चुप हैं. मैं पूरे देश में जाकर लोगों से कहूंगा कि डबल इंजन की नहीं, नए इंजन की सरकार बनाना. ‘‘आप’’ नया इंजन है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘‘आप’’ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कहा कि कर्नाटक के लोग बहुत अच्छे और देश भक्त हैं, लेकिन यहां के नेता खराब हैं. इन नेताओं ने कर्नाटक को पूरे देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है.
कर्नाटक की सरकार को 40 परसेंट वाली सरकार कहा जाता है कर्नाटक की सरकार को 40 परसेंट वाली सरकार कहा जाता है. लोग कहते हैं कि किसी भी काम के बदले 40 फीसद कमीशन देना पड़ता है. कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आए थे. उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार दूर कर देंगे. किसी ने उनको याद दिलाया कि कर्नाटक में पांच साल से भाजपा की ही सरकार है. आप 5 साल से क्या कर रहे थे? अमित शाह के कर्नाटक से वापस जाने के अगले ही दिन उनकी पार्टी के नेता का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया. लेकिन उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. यह भी हो सकता है कि ये लोग अगले साल उसको पदम् भूषण का अवॉड दे दें. पूरे देश में चोरी, लफंगई, बलात्कार या कोई अपराध करने वाले को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करा लेती है.
रेड में भाजपा नेता का बेटा पकड़ा गया और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया गया. यह तो बड़ी नाइंसाफी है. मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला. अगर मनीष सिसोदिया 100 या हजार करोड़ रुपए खाए होते तो एक-दो करोड़ तो उनके घर से मिलना चाहिए था. उनके बैंक लॉकर में भी कुछ नहीं मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव हुए. दो राज्यों में भाजपा जीत गई और तीसरे राज्य में भी उनकी गठबंधन की सरकार बन गई. शाम को प्रधानमंत्री अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का जिक्र कर रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी इन तीनों राज्यों में चुनाव नहीं लड़ी. पीएम मोदी को आम आदमी पार्टी से डर लग रहा है. वो कहते हैं कि कट्टर ईमानदार लोगों से बचकर रहना. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप बहुत बड़े आदमी हैं. इस तरह से दूसरों से जलना ठीक नहीं है. प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी से जलते हैं. क्योंकि ‘‘आप’’ बड़ी तेजी से बढ़ रही है. मेरी अपील है कि प्रधानमंत्री हमसें सीखें. जैसे हम ईमानदार हैं, आप भी ईमानदार बनिए. दूसरों से अच्छी बातें सीखनी चाहिए. हम कट्टर ईमानदार हैं. इसलिए प्रधानमंत्री हमारे उपर रेड मरवाते हैं लेकिन कुछ नहीं मिलता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










