करोड़ों के आर्टवर्क से कॉपी है Bigg Boss हाउस का पिंक flamingo? बताया गंदी कॉपी
AajTak
इंस्टाग्राम पर dietsabya नाम के अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. पोस्ट में बिग बॉस के फ्लैमिंगो की फोटो और ऑरिजनल फ्लैमिंगो की फोटो शेयर की गई है. बिग बॉस के हाउस डिजाइन में बने फ्लैमिंगो को गंदी कॉपी बताया गया है. दोनों तस्वीरों में रूफ टॉप से अटैच्ड फ्लैमिंगो को साफ देखा जा सकता है.
बिग बॉस सीजन 15 पहले दिन से चर्चा में बना हुआ है. चाहे वो घरवाले हो या जंगलवासी. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि शो इसके एक खास आर्टवर्क की वजह से सुर्खियों में है. सेट डिजाइनर को इसके लिए ट्रोल किया जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये माजरा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












