
करोड़ों का नुकसान, फजीहत और टोटल बायकॉट... ICC ने पाकिस्तान को सुना दिया फाइनल अल्टीमेटम!
AajTak
भारत के खिलाफ 15 फरवरी का टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलने के फैसले पर PCB पर संकट गहराता जा रहा है. ICC ने चेतावनी दी है कि ब्रॉडकास्टर जियोस्टार कानूनी कार्रवाई कर सकता है और पाकिस्तान की 35 मिलियन डॉलर की सालाना रेवेन्यू राशि भी रोकी जा सकती है.
आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार की स्थिति में उसे टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यह जानकारी मंगलवार को PCB के एक सूत्र ने दी.
पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन अब तक उसने आईसीसी को आधिकारिक रूप से इसके कारणों की जानकारी नहीं दी है.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान की पूरी सालाना रेवेन्यू शेयर राशि रोक सकता है, जो लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, और उस रकम से ब्रॉडकास्टर को भुगतान किया जा सकता है.
PCB के एक सूत्र ने बताया कि हालांकि बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को इस मुद्दे पर जानकारी देने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड गंभीर परिणामों के लिए खुद को तैयार मान रहा है.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी', कपिल देव ने वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर नकवी को लताड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हो जाएगा तबाह

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












