
करोड़ों का घर, आलीशान वैनिटी वैन, कुछ ऐसी शानदार जिंदगी जीते हैं Allu Arjun
AajTak
पुष्पा एक्टर के पास वैनिटी वैन फैल्केन है, जो अंदर से किसी महल से कम नहीं है. वैन का इंटीरियर ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर से किया गया है. अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है, जिसके अंदर से बाहर निकलने का मन नहीं करेगा.
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का शोर है. पुष्पा ने धुंआधार कमाई जारी रखते हुए 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड में अल्लू अर्जुन की डिमांड काफी बड़ चुकी है.
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के लिये करीब 30 से 32 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं. पुष्पा में जिस तरह अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है. उसे देख कर लगता है कि अपकमिंग फिल्म के लिये उनकी फीस दोगुनी होने वाली है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












