
करीना कपूर खान ने गर्ल गैंग संग शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- गुड लाइफ
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनका गर्ल गैंग दिखाई दे रहा है. साथ ही पिक्चर को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "गुड लाइफ".
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती दिखाई देती हैं. करीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका गर्ल गैंग भी दिखाई दे रहा है. उनकी ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है. करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर सेलिब्रिटी कुकिंग शो में नजर आ सकती हैं. करीना के साथ गर्ल गैंग करीना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इस फोटो में देखा जा सकता है, एक्ट्रेस के साथ तान्या घावरी, योगा इंस्ट्रक्टर अंशुका परवानी और शिबानी माधवलाल सत्यानी नजर आ रही हैं. करीना ने पिक्चर को शेयर करते हुए कई फनी स्टिकर का भी इस्तेमाल किया है. फोटो को साझा करते हुए करीना ने लिखा, "गुड लाइफ" पिक्चर में देखा जा सकता है करीना ब्लू फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












