
करण जौहर को तिहाड़ से महाठग सुकेश ने लिखी चिट्ठी, दिया बड़ा ऑफर, लेटर में जैकलीन का भी जिक्र
AajTak
फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि वह करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है. इस चिट्ठी में उसने जैकलीन का जिक्र भी किया है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ की महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को जेल से चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में महाठक सुकेश ने धर्मा प्रोडक्शंस में शेयर लेने की इच्छा जताई है. सुकेश ने करण जौहर के नाम लिखे पत्र में कहा है कि वह उनकी कंपनी के शेयर्स में एक बड़ा हिस्सा लेना चाहता है.
अपनी चिट्ठी में सुकेश ने लिखा,'आप अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) में नए निवेशकों की तलाश कर रहे हैं. मेरे आर्थिक सलाहकार ने मुझे बताया कि धर्मा प्रोडक्शंस कंपनी इसके लिये कई प्रमुख कंपनियों से बातचीत भी कर रही है. हालांकि इस सौदे में कोई भी समूह या अन्य निवेशक संस्था शामिल नहीं है.'
सुकेश ने चिट्ठी में आगे लिखा,'मेरी कंपनी एलएस होल्डिंग्स ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड है. हमारी ऑनलाइन गेमिंग माइनिंग, कॉर्पोरेट संपर्क में व्यावसायिक रुचि है. अंतरराष्ट्रीय मामले, सुविधा सेवाएं और लाइजनिंग में हमारा सालाना ट्रांजेक्शन कारोबार करीब 6300 करोड़ का है. एलएस होल्डिंग्स के पास एक फिल्म निर्माण और फाइनेंस कंपनी भी है.
महाठग ने अपने पत्र में लिखा,'एलएस फिल्म कॉर्प नामक कंपनी ने 70 से ज्यादा भारतीय फिल्मों को फंड भी किया है. दक्षिण भारत के फिल्म जगत में फिल्में और एक ओटीटी कंटेंट भी है, जिसका नाम इंस्टाग्रामम है. हालांकि, आज के समय में प्रोडक्शन/फिल्म व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाना बहुत जरूरी है.'
'बड़े स्टार्स के साथ प्रोजेक्ट करने में हम कुशल'
अपनी कंपनी का बखान करते हुए सुकेश ने कहा,'भारतीय स्तर पर उद्योग जगत में बड़े पैमाने पर संबंध होना जरूरी है. शीर्ष निर्देशकों और सितारों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट बनाने की हमारी कुशल क्षमता है. हम आपके साथ जुड़कर धर्मा प्रोडक्शंस की विश्वसनीयता का लाभ उठा सकते हैं. मेरे लिए फिल्में कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि एक जुनून और भावना है. क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से फिल्म प्रेमी हूं.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










