
करण जौहर की होस्टिंग पर उठे सवाल, बिग बॉस से बेघर होकर बोले करण नाथ ने किया खुलासा
AajTak
करण नाथ का कहना है कि करण जौहर रविवार को शो के केवल लड़ाई-झगड़े, ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी ही डिस्कस करते नजर आते हैं. करण का कहना है कि बतौर होस्त करण जौहर काफी मनोरंजक हैं. मुझे क्या पसंद नहीं आया, वह यह कि मेरी अच्छाई सभी ने शो में इग्नोर की. करण केवल लड़ाई-झगड़े, कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा के बारे में ही वीकेंड के एपिसोड में बात करते नजर आते हैं.
फिल्ममेकर करण जौहर को टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' को होस्ट करने के बाद कुछ ज्यादा सराहना नहीं मिल रही है. शो के फैन्स को वह नाराज करते नजर आ रहे हैं. खासकर 'वीकेंड का वार' एपिसोड के बाद. कई व्यूअर्स को लगता है कि वह शमिता शेट्टी की ओर बायस्ड हैं. हाल ही में करण नाथ और रिद्धिमा पंडित घर से बाहर हुए हैं. ऐसे में करण ने करण जौहर की होस्टिंग स्किल्स को लेकर बात की है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












