
करगिल युद्ध के 24 साल: 'तुम मत आओ, मैं सब संभाल लूंगा...', जब मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जांबाजी के आगे देश के दुश्मनों ने टेक दिए थे घुटने
AajTak
कहानी भारतीय सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की. संदीप उन अधिकारियों में से एक थे, जिन्होंने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले में आतंकवादियों से लड़ते-लड़ते देश के लिए अपनी जान गंवा दी. उनकी इस शहादत के लिए मरणोप्रांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. चलिए जानते हैं मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की शहादत का वो किस्सा...
तारीख, 12 मार्च 1977... केरल के कोड़िकोड में के. उन्नीकृष्णन और धनलक्ष्मी उन्नीकृष्णन के घर एक लड़के का जन्म हुआ. नाम रखा गया संदीप उन्नीकृष्णन. कुछ साल बाद परिवार कर्नाटक के बेंगलुरु में शिफ्ट हो गया. पिता के. उन्नीकृष्णन इसरो के डायरेक्टर के पर्सनल असिस्टेंट थे. 1981 में संदीप का फ्रैंक एंटनी पब्लिक स्कूल में एडमिशन करवाया गया.
उस समय स्कूल के प्रिंसिपल थे क्रिस्टोफर ब्राउनी. उनके मुताबिक, संदीप न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलकूद में भी काफी तेज थे. वो ऑलराउंडर थे. संदीप स्कूल के हाउस कैप्टन थे. सभी छात्र और टीचर्स उन्हें काफी पसंद भी करते थे. ब्राउनी के मुताबिक, संदीप बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे. इसलिए स्कूल में भी वह कमांडो कट हेयरस्टाइल रखते थे, जो कि सभी सेना के जवान रखते हैं.
1995 में संदीप ने संदीप ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की. उस समय वह 18 साल के थे. फिर उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) का पेपर दिया. उसमें वह सिलेक्ट हो गए. जिसके बाद वह पुणे के NDA अकेडमी में आ गए. यहां तीन साल की ट्रेनिंग के बाद वह इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून चले गए. फिर एक साल की ट्रेनिंग के बाद यानि 1999 में वह यहां से पास आउट हुए.
जिसके बाद 22 साल के संदीप भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) बन गए. उन्हें 7 बटालियन ऑफ बिहार रेजिमेंट मिला. उस समय जम्मू कश्मीर के करगिल में ऑपरेशन विजय चल रहा था. जुलाई 1999 में संदीप को वहां भेजा गया. उन्होंने वहां पाकिस्तानी सेना को हेवी आर्टिलरी फायरिंग के दौरान अपनी बहादुरी के दम पर मुंहतोड़ जवाब दिया.
ये भी पढ़ें: Kargil War Vijay Diwas: बलिदान, सम्मान, विज्ञान और जज्बा... करगिल फतह की चार ऐसी कहानियां, जो अपने आप में गौरवगाथा हैं
फिर 31 दिसंबर 1999 में उन्हें एक टास्क दिया गया. उनके पास 6 जवानों की टीम थी. उस टीम को लीड करते हुए उन्होंने पाकिस्तान की सेना से लोहा लिया और उन्हें पीछे खदेड़ते हुए वहां से 200 मीटर आगे तक इंडियन आर्मी का पोस्ट बना लिया था. उस समय उनकी बहादुरी देखते हुए सीनियर्स को भी लग गया था कि संदीप सबसे हटकर हैं. उनमें वो जज्बा है जो कि उन्हें एक परफेक्ट इंडियन आर्मी ऑफिसर बनाता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



