
कमला हैरिस होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार? जो बाइडेन ने भी किया समर्थन
AajTak
जो बाइडेन ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने यह ऐलान तब किया जब पार्टी के नेता और पार्टी के समर्थक उनसे उम्मीदवारी वापस लेने की अपील कर रहे थे. उनके पीछे हटने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि आखिर बाइडेन की जगह डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार कौन होंगे?
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी और ऐलान किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन का यह फैसला तब आया है जब डेमोक्रेट पार्टी के बड़े नेता और उनके समर्थक उनसे नाम वापस लेने की अपील कर रहे थे. बाइडेन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उनकी जगह अब डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा?
जो बाइडेन 81 साल के हैं और दावा किया जाता है कि उन्हें भूलने की समस्या है. हाल के कार्यक्रमों में वह इतने एक्टिव नहीं लग रहे थे और यही वजह थी कि उनके समर्थक उनकी उम्मीदवारी से निराश थे. पार्टी के भीतर और पार्टी के समर्थकों की तरफ से भी कहा जा रहा था कि कमला हैरिस को बाइडेन की जगह राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर कहा- देश और पार्टी के हित में लिया फैसला
जो बाइडेन ने किया कमला हैरिस को समर्थन
राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, "मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार न करने और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था, और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है."
बाइडेन ने कहा, "आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं. डेमोक्रेट - अब एक साथ आने और ट्रंप को हराने का समय आ गया है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








