
कभी सरकार बनावाने वाले शरद पवार और पार्टी का भविष्य क्यों खतरे में, जानिए
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में अहम रोल निभाने वाले शरद पवार और उनकी पार्टी का भविष्य क्यों अब खतरे में बताया जा रहा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार 30 महीने पहले महाराष्ट्र के लिए सूत्रधार थे.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार 30 महीने पहले महाराष्ट्र के लिए काफी अहम थे. भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए, अपनी ही पार्टी को पुनर्जीवित करने और फिर शिवसेना और सहयोगी कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के उनके प्रयास की सराहना की गई. ढाई साल बाद जब शिंदे सीएम बने तो पवार के प्रयोग पर निराशा व्यक्त की गई. इसमें उनकी भूमिका पर संदेह किया गया.
पवार और उनकी पार्टी के भविष्य पर खतरा पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) में ज्यादातर ध्यान इसके मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे पर टिकी रही. लेकिन, अचानक सरकार के जाने से पवार और उनकी पार्टी के भविष्य के लिए खतरा मंडराने लगा है. अब भाजपा द्वारा ठाकरे के बाद, पवार और राकांपा पर दबाव बनाया जा सकता है. सरकार के चले जाने से पवार को अपने मैदान, अपनी पार्टी और अपनी विरासत की रक्षा के लिए कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा.
विभिन्न राकांपा नेताओं ने स्वीकार किया कि पार्टी का नेतृत्व पार्टी को विभाजित करने और अपने कुछ शीर्ष नेताओं को लुभाने के लिए भाजपा द्वारा नई कोशिश के लिए तैयार था.
आयकर विभाग के छापे से डर शिवसेना को सफलतापूर्वक विभाजित करने में कामयाब होने के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा का ध्यान पवार और उनकी पार्टी पर होगा. MVA सरकार में एनसीपी के दो मंत्री नवाब मलिक और अनिल देशमुख महीनों से जेल में हैं. ईडी पहले ही राकांपा नेता एकनाथ खडसे की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है. जबकि आयकर ने पिछले साल कर चोरी के आरोप में अजीत पवार से जुड़े बिजनेस पर छापा मारा था. राकांपा के पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ पर भी उनसे जुड़ी एक चीनी मिल में गड़बड़ी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं.
नई शिंदे सरकार के शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद, राकांपा नेता धनजय मुंडे, जिन्हें अजित पवार का करीबी माना जाता है ने गुरुवार देर रात फडणवीस के साथ बैठक की. मुंडे महाराष्ट्र में एक बड़े ओबीसी नेता हैं, और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के आक्रामक नेता रहे हैं.
ईडी से डरे कई नेता राकांपा के भीतर कई नेताओं ने कहा कि मुंबई में सरकार बदलने के साथ इनमें से कई नेताओं को पार्टी छोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक राकांपा नेता हंसते हुए कहते हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तरों में बस कुछ दौरे हुए. हमें यकीन है कि ठाकरे के बाद अब हम बीजेपी के लिए टारगेट नंबर 1 हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







