
कभी 'बीफ' फेंक देते हैं, तिलक लगाने पर भी करते हैं प्रताड़ित... ब्रिटिश स्कूलों में हिंदू छात्र टॉर्चर के शिकार
AajTak
ब्रिटेन में हेनरी जैक्सन सोसाइटी की ओर से की गई एक स्टडी में बताया गया है कि ब्रिटेन के स्कूलों में हिंदू छात्रों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. ब्रिटेन के स्कूलों में न सिर्फ हिंदू विरोधी टिप्पणियां आम बात हैं बल्कि हिंदू छात्रों को नस्लवादी टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है.
ब्रिटेन के स्कूलों में हिंदू छात्रों को उनके धर्म की वजह से लगातार प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि हिंदू छात्रों पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया जा रहा है. यह स्टडी ब्रिटेन में हिंदू छात्रों के उत्पीड़न को बयां कर रही है.
हेनरी जैक्सन सोसाइटी की ओर से की गई इस स्टडी में बताया गया है कि ब्रिटेन के स्कूलों में हिंदू छात्रों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. उन पर अपने जीवन को आसान बनाने के लिए मजहब बदलने को कहा जाता है.
क्या है रिपोर्ट में?
इस रिपोर्ट में जिन लोगों पर सर्वे किया गया है, उनमें से 51 फीसदी हिंदू परिजनों ने स्वीकार किया है कि उनके बच्चों ने स्कूलों में हिंदू विरोधी नफरत का सामना किया है. सर्वे में शामिल एक फीसदी से भी कम स्कूलों ने बीते पांच सालों में हिंदू विरोधी घटनाओं की सूचना दी है. इस स्टडी से पता चलता है कि छात्रों के खिलाफ हिंदू विरोधी नफरत की घटनाएं चिंताजनक है.
इस सर्वे में शामिल एक परिजन ने बताया कि उनकी बेटी को स्कूल में हिंदू विरोधी गालियां दी गईं. उनकी बेटी को धमकाया गया और हिंदू होने की वजह से उस पर क्लास में बीफ फेंक दिया गया. अन्य परिजन ने बताया कि माथे पर तिलक लगे होने की वजह से मेरे बेटे को स्कूल में इतना प्रताड़ित किया गया कि अब वह स्कूल जाना नहीं चाहता. पिछले कुछ सालों में हम ईस्ट लंदन में ही तीन बार उसका स्कूल बदल चुके हैं.
हिंदू छात्रों को 'पाकी' कहा जाता है

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









