कभी पिता तो अब बेटा दिखा रहा सख्त तेवर, भारत से क्यों बेरुखी दिखाता रहा है ट्रूडो परिवार!
AajTak
कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे एलिएट ट्रूडो जनवरी 1971 में भारत आए थे. वह भारत के पांच दिन के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने भारत में ऊंट की सवारी से लेकर गंगा घाट तक का दौरा किया था. इतना ही नहीं वह ताजमहल का दीदार करना भी नहीं भूले थे. लेकिन भारत और कनाडा के संबंधों के बीच कड़वाहट की वजह खालिस्तानी मुद्दा नहीं बल्कि एक परमाणु परीक्षण था.
कनाडा, जस्टिन ट्रूडो, खालिस्तानी आतंकी और हरदीप सिंह निज्जर... ये कुछ ऐसे नाम हैं, जो बीते कुछ दिनों से देशभर में सुनाई दे रहे हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निज्जर को लेकर दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी चरम पर पहुंच गई है. लेकिन इतिहास गवाह है कि दोनों देशों के रिश्तों पर जमी यह बर्फ आज की नहीं है. यह मामला उस समय का है जब जस्टिन ट्रूडो के पिता कनाडा के प्रधानमंत्री थे.
कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे एलिएट ट्रूडो जनवरी 1971 में भारत आए थे. वह भारत के पांच दिन के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने भारत में ऊंट की सवारी से लेकर गंगा घाट तक का दौरा किया था. इतना ही नहीं वह ताजमहल का दीदार करना भी नहीं भूले थे. लेकिन भारत और कनाडा के संबंधों के बीच कड़वाहट की वजह खालिस्तानी मुद्दा नहीं बल्कि एक परमाणु परीक्षण था.
यह वह समय था, जब भारत सरकार ने कनाडा से कनाडा ड्यूटेरियम यूरेनियम रिएक्टर यानी CANDU Reactor मंगाया था. ये रिएक्टर शांतिपूर्ण न्यूक्लियर एनर्जी हासिल करने के लिए मंगाया गया था. बाद में यही मशीन दोनों देशों के बीच कड़वाहट की वजह बनी.
कनाडा और भारत के बीच हुई थी डील?
CANDU Reactor के जरिए यूरेनियम से परमाणु ऊर्जा उत्पन्न की जाती थी. यह भारत जैसे विकासशील देशों के लिए बहुत लाभकारी था लेकिन भारत में इसके लिए उत्पादन इकाइयां नहीं थी. ऐसे में यूरेनियम के अलावा प्लूटोनियम को हरी झंडी दी गई. इस तरह अमेरिका और कनाडा सस्ती परमाणु ऊर्जा के लिए भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में भागीदार बने. इसके अलावा कनाडा-भारत रिएक्टर, यूएस या CIRUS न्यूक्लियर रिएक्टर में भी साझेदारी हुई.
CIRUS रिएक्टर को जुलाई 1960 में शुरू किया गया था और इसे कनाडा के सहयोग से होमी जहांगीर भाभा की अगुवाई में तैयार किया गया था. इस दौरान कनाडा के प्रधानंमत्री पियरे ने कहा था कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है और अगर भारत किसी तरह का परमाणु परीक्षण करता है तो कनाडा उसके परमाणु सहयोग कार्यक्रम को सस्पेंड कर देगा.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



