
कभी नीम-नीम, कभी शहद-शहद... आजादी के बाद ऐसे रहे भारत-अमेरिका रिश्ते? बुश के टाइम मिला Boost
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच बेहतर होते संबंधों के बीच पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अपने पहले राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में सिर्फ दो देशों के नेताओं को ही इस 'स्टेट विजिट' के लिए आमंत्रित किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनियाभर की नजर है. इसकी वजह भारत और अमेरिका के बीच बेहतर होते रिश्ते हैं. न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में भारत-अमेरिका रिश्तों पर अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा, दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और गहरे हुए हैं, क्योंकि भारत भू-राजनीतिक उथल-पुथल के दौर में वैश्विक मंच पर अपनी सही जगह सुरक्षित करने के लिए आगे बढ़ रहा है.
भारत और अमेरिका के बीच बेहतर होते संबंधों के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अपने पहले राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में सिर्फ दो देशों के नेताओं को ही इस 'स्टेट विजिट' के लिए आमंत्रित किया गया. पीएम मोदी से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को स्टेट विजिट का न्योता दिया गया.
पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब यूक्रेन और रूस युद्ध पर भारत की तटस्थता को लेकर अमेरिका के साथ खटपट होती रही है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कई बार कहा कि रूस को लेकर भारत का रवैया 'ढुलमुल' रहा है. लेकिन यह पहली बार नहीं था, जब भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच में खटास आई हो. इससे पहले चाहे 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध हो या परमाणु परीक्षण का मुद्दा अमेरिका और भारत के रिश्ते अपने सबसे बुरे दौर तक पहुंच चुके हैं. आइए जानते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच कब कैसे रिश्ते रहे और असली यू टर्न कब आया?
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का फुल कवरेज यहां देखें
आजादी के बाद से 1965 तक भारत और अमेरिका के रिश्ते घनिष्ठ थे. 1949 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर पहुंचे थे. तब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन के साथ मुलाकात भी की थी. 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर भारत दौरे पर आए थे. उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात की थी और भारतीय संसद को संबोधित किया था.
जब 1962 में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध हुआ, तो प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राज्य अमेरिका से मदद मांगते हुए राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को पत्र लिखा था. इसके बाद अमेरिका ने इस युद्ध में भारत का समर्थन किया था और मैकमोहन रेखा को सीमा के रूप में मान्यता दी थी. 1965 में भारत और पाकिस्तान युद्ध तक अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक और सैन्य संबंध घनिष्ठ बने रहे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



