कभी जैकी श्रॉफ के कपड़े-जूते संभालते थे सलमान खान, दिलचस्प है किस्सा
AajTak
जैकी श्रॉफ ने कहा, "मैं उन्हें एक मॉडल के रूप में और फिर एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जानता हूं, उन्होंने मेरी फिल्म फलक की शूटिंग के दौरान मेरे कपड़े और जूते संभाले थे. यह बात करीब 1988 की है. उस समय वह मेरा छोटे भाई की तरह ख्याल रखते थे."
सलमान खान और जैकी श्रॉफ एक दूसरे को तीन दशक से भी ज्यादा समय से जानते हैं. दोनों एक्टर ने कई प्रोजेक्ट में एक साथ काम किया है. उन्होंने हाल ही में प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में स्क्रीन शेयर किया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने खुलासा किया कि फिल्म फलक के दौरान सलमान एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उनके कपड़े और जूते संभालते थे. इस तरह रखा सलमान ने जैकी का ख्यालMore Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












