
कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग... हरजीत सिंह लाडी अकेला नहीं पंजाब से जुड़े इन 7 गैंगस्टर्स का अड्डा है कनाडा
AajTak
कनाडा में बैठे भारत के 8 खतरनाक गैंगस्टर्स की कहानी, जो सोशल मीडिया, बिटकॉइन और कॉलिंग ऐप्स के जरिए भारत में अपराध फैला रहे हैं. मूसेवाला मर्डर से लेकर फिरौती और ड्रग्स तक, जानिए इनके पूरे नेटवर्क की सच्चाई.
Indian gangsters in Canada: कपिल शर्मा के कैफे पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर हरजीत सिंह लाडी कनाडा में पनाह लेने वाला अकेला मुजरिम नहीं है. बल्कि ऐसे कई शातिर गैंगस्टर्स और आतंकी हैं, जिनके लिए कनाडा की धरती अब ‘सेफ हेवन’ बन चुकी है. वहां रहकर ये कुख्यात अपराधी भारत में खून-खराबा और रंगदारी वसूली जैसा धंधा चलाते हैं, लेकिन खुद हजारों किलोमीटर दूर रहकर सुरक्षित रहते हैं. टेक्नोलॉजी, वर्चुअल नेटवर्क और सोशल मीडिया के जरिए ये गैंगस्टर्स कनाडा से भारत में सुपारी किलिंग, धमकी, फिरौती और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर जुर्म अंजाम देते हैं. भारत की एजेंसियां इन पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन कानून और सिस्टम की सीमाएं बार-बार आड़े आ जाती हैं.
गैंगस्टर्स के लिए जन्नत बना कनाडा कभी स्टूडेंट वीजा पर कनाडा पहुंचे ये लोग आज भारत की कानून-व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं. ये सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि वो शातिर नेटवर्क चला रहे हैं जो सरहद पार बैठकर भारत में खून-खराबा, फिरौती, सुपारी किलिंग और ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं. कनाडा की आधुनिक टेक्नोलॉजी, ढीले कानून और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें एक नया मोर्चा दे दिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लेकर बंबीहा ग्रुप तक, इन गैंगस्टर्स ने कनाडा को गैंगवार की डिजिटल राजधानी बना डाला है. अब ये इंस्टाग्राम पर लाइव धमकी देते हैं, बिटकॉइन में सौदे करते हैं और व्हाट्सएप कॉल से हत्या का प्लान बनाते हैं. आइए जानते हैं उन 7 खतरनाक गैंगस्टर्स के बारे में, जो कनाडा की धरती से भारत में वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचते हैं.
गैंगस्टर नंबर-1- गोल्डी बराड़ गोल्डी बराड़ उर्फ सतविंदरजीत सिंह, श्री मुक्तसर साहिब पंजाब का रहने वाला है. उसका जन्म 1994 में पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के घर में हुआ था. जुर्म की दुनिया में गोल्डी की एंट्री एक हत्या के बाद हुई. उसके चचेरे भाई गुरलाल सिंह बराड़ का मर्डर हुआ. गोल्डी इसका बदला लेना चाहता था. इस हत्याकांड में यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान का नाम आया तो गोल्डी बराड़ ने उसकी हत्या कर दी. इसी वारदात ने गोल्डी को मुजरिम बना दिया. अब वह जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे भरोसेमंद सहयोगी है. उसने 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा का रुख किया था और वहीं से उसने सोशल मीडिया के जरिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. बराड़ ड्रग तस्करी, फिरौती और सुपारी किलिंग जैसे अपराधों में शामिल है. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी हो चुका है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के प्रयास कर रही है. लेकिन इसी दौरान पता चला कि गोल्डी बराड़ का नाम कनाडा की वांटेड लिस्ट से हटा दिया गया है.
गैंगस्टर नंबर- 2 - लाली तकराला मोगा जिले का लाली तकराला अपने अलग गैंग का सरगना है, जिसने कई दूसरे गैंग्स से गठजोड़ कर रखा है. वह पंजाब में किडनैपिंग और मर्डर कई मामलों में वांछित है और गैंगवार्स का बड़ा चेहरा माना जाता है. साल 2016 से वह कनाडा में सक्रिय है और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए अपना नेटवर्क चला रहा है. जानकारी के अनुसार, लाली फिलहाल ब्रैम्पटन शहर में रह रहा है, जहां से वह भारत में अपने गैंग को ऑपरेट करता है.
गैंगस्टर नंबर- 3 - अर्जुन रामपाल उर्फ अजय सिंह हरियाणा के करनाल का रहने वाला अर्जुन रामपाल उर्फ अजय सिंह, लॉरेंस बिश्नोई और कौशल चौधरी जैसे खतरनाक गैंगस्टर्स से जुड़ा है. वह कनाडा से भारत के कारोबारियों को धमकी भरे कॉल करता है और फिरौती की रकम बिटकॉइन में मांगता है. साल 2019 से वह कनाडा के सरे शहर में रह रहा है और कॉलिंग ऐप्स के जरिए खुद को छिपाकर अपराध करता है. भारत सरकार ने उसे हाई रिस्क टारगेट लिस्ट में शामिल किया हुआ है.
गैंगस्टर नंबर- 4 - राजा डुबई वाला राजविंदर सिंह उर्फ राजा डुबई वाला का नाम भारत-कनाडा-यूके रूट पर फैले अपराधों में लिया जाता है. वह ड्रग्स, हथियारों की तस्करी और नकली पासपोर्ट जैसे मामलों में शामिल है. एक पासपोर्ट फ्रॉड केस के बाद वह कनाडा भाग गया था, जहां से पाकिस्तानी नेटवर्क से भी उसका संपर्क होने की बात सामने आई है. हालांकि उसका इंटरपोल रेड नोटिस अभी पेंडिंग है, लेकिन भारत की एजेंसियां उसे लेकर सतर्क हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










