
कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, BJP ने पूछा- क्या कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है?
AajTak
कांग्रेस पार्टी में मंगलवार को कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी की एंट्री हो रही है. एंट्री से पहले ही कई तरह के विवाद हो गए हैं, एक तरफ मनीष तिवारी ने चिंताएं व्यक्त की हैं तो बीजेपी हमलावर हुई है.
Kanhaiya Kumar Congress Joining: लंबे वक्त से चली आ रही अटकलों के बीच मंगलवार को आखिरकार लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो ही रहे हैं. कन्हैया कुमार के साथ गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस का दामन थामेंगे. लेकिन इन दो नेताओं की एंट्री से पहले ही कांग्रेस में इसको लेकर दंगल शुरू हो गया है, एक तरफ मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं तो वहीं भाजपा भी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी मंगलवार दोपहर को नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, वह पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामेंगे. एक तरफ जहां हाल ही के दिनों में कांग्रेस से कुछ युवा नेताओं की एग्जिट हुई है, ऐसे में ये दो बड़े चेहरे एंट्री ले रहे हैं. Delhi | Posters welcoming Kanhaiya Kumar into Congress put up outside the Congress office ahead of his proposed joining pic.twitter.com/NucdHRXCt5 As Speculation abounds about certain Communist leaders joining @INCIndia it perhaps may be instructive to revisit a 1973 book ‘ Communists in Congress’ Kumarmanglam Thesis. The more things change the more they perhaps remain the same. I re-read it todayhttps://t.co/iMSK8RqEiA

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









