
कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाला अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
AajTak
कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाले को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.
कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाले को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. बता दें कि एपी ढिल्लों का घर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वैनकूवर में है.
दरअसल, 30 अक्टूबर को कनाडा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी की पहचान कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के विनिपेग शहर में रहने वाले अबजीत किंगरा (25) के रूप में हुई. अबजीत पर लापरवाही से बंदूक चलाने के साथ-साथ कोलवुड में दो गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश करने का भी आरोप है. कनाडा पुलिस के मुताबिक आरोपी अबजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है. उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.
बता दें कि 'ब्राउन मुंडे...', 'समर हाई...' फेम सिंगर एपी ढिल्लों को के घर के बाहर 1 सितंबर 2024 को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. सिंगर का घर कनाडा के वैनकूवर में है. इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया था. सिंगर ढिल्लों के घर के बाहर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था. हमले के बाद एक वायरल पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी.
दरअसल, फेसबुक पर वायरल पोस्टकनाडा में एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के रोहित गोदारा ने ली थी. ऐसा दावा किया जा रहा था. फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा गया,'राम राम जी सारे भाईयों को. 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगहों पर हमने फायरिंग की है, जिसमें एक विक्टोरिया आइलैंड और Woodbridge Toronto है. इसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेश बिश्नोई ग्रूप) लेता हूं.
पोस्ट में आगे लिखा गया था,'विक्टोरिया आईलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है. ये बड़ी फीलिंग ले रहा है. सलमान खान को गाने में लेके, तेरे पर आए थे, फिर या तो आता बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके. जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम एक्चुअल में जी रहे हैं वो लाइफ. अपनी औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










