
कनाडा में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर हमला, दो बार निशाना बना सिनेमाघर
AajTak
कनाडा के ओकविल में Film.Ca Cinemas पर एक हफ्ते के भीतर दो बार हिंसक हमला हुआ है, जिसमें पहली घटना में संदिग्धों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और दूसरी घटना में गोलियां चलाई गईं. दोनों हमले भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान हुए.
कनाडा के ओकविल में स्थित Film.Ca Cinemas पर एक हफ्ते के भीतर दो बार हिंसक हमला हुआ है. दोनों हमले भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान किए गए, जिनमें आगजनी और फायरिंग शामिल है. पुलिस का शक है कि इसके पीछे खालिस्तानी आतंकी हो सकते हैं.
पहला हमला- 25 सितंबर
सुबह करीब 5:20 बजे दो संदिग्धों ने थिएटर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध काले कपड़ों और मास्क में नजर आ रहे थे. वे एक ग्रे और एक व्हाइट SUV से आए और वारदात के बाद भाग निकले. हमलावरों के पास लाल गैस कैन थे और उन्होंने बाहर से ही आग लगाई. आग से इमारत को हल्का नुकसान हुआ लेकिन अंदर तक लपटें नहीं पहुंचीं.
दूसरा हमला- 2 अक्टूबर
रात करीब 1:50 बजे एक संदिग्ध ने थिएटर के एंट्री गेट पर गोलियां चलाईं. पुलिस के मुताबिक हमलावर भारी शरीर वाला था और उसने भी काले कपड़े और मास्क पहन रखा था.
भारतीय फिल्मों से कनेक्शन

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










