
कनाडा में भारतीय डिप्लोमैट्स की हो रही ऑडियो-वीडियो निगरानी, निजी बातचीत भी सुनी जा रही, केंद्र ने संसद को बताया
AajTak
केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को कनाडा सरकार ने बताया कि उनकी ऑडियो और वीडियो सर्विलांस की जा रही है और उनकी निजी बातचीत भी इंटरसेप्ट हो रही है.
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव जस का तस बना हुआ है. इस बीच खबर है कि कनाडा में भारतीय कॉन्सुलेट के अधिकारियों को निगरानी में रखा जा रहा है और उनकी निजी बातचीत भी इंटरसेप्ट की जा रही है.
केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि कनाडाई सरकार ने वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को बताया है कि अभी भी उनकी ऑडियो और वीडियो सर्विलांस की जा रही है और उनकी निजी बातचीत भी इंटरसेप्ट हो रही है.
विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करना स्थाई द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है. दरअसल सदन में उनसे पूछा गया था कि क्या कनाडा में भारतीय डिप्लोमैट्स की साइबर सर्विलांस या अन्य तरीकों से उनकी निगरानी की जा रही है? इस पर उन्होंने सदन को लिखित में बताया था कि हां, हाल ही में वैंकूवर में इंडियन कॉन्सुलेट के अधिकारियों को कनाडा सरकार ने बताया था कि उनकी ऑडियो और वीडियो निगरानी की जा रही है.
बता दें कि पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत पर आरोप लगाया था
ट्रूडो ने पिछले साल संसद में पहली बार लगाए थे भारत पर आरोप
पिछले साल संसद में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था. तब से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत ने भी ट्रूडो और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को लुभाने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











