
कनाडा में टारगेट किलिंग, ओंटारियो में सिख महिला की गोली मारकर हत्या
AajTak
कनाडा में सिख महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ये वारदात कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हुई है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है.
कनाडा में सिख महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ये वारदात कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हुई है. यहां 21 साल की कनाडाई-सिख महिला की टारगेट किलिंग की गई है.
स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी.
एजेंसी के मुताबिक पवनप्रीत कौर को एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मारी गई थी. पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी.
एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि पीड़िता को गोली लगी थी. इतना ही नहीं, महिला को बचाने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया. पुलिस इसे टारगेट किलिंग बता रही है. वहीं ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के अनुसार पवनप्रीतकौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था.
एजेंसी के मुताबिक रिपोर्ट में नागतेगल के हवाले से कहा गया है कि हम इस समय संदिग्ध के बारे में बताने में सक्षम नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अपराधी काले कपड़े पहने हुए घटनास्थल से भागते देखा गया था.
वहीं टोरंटो सन अखबार ने एक चश्मदीद कार्मेला संडोवाल के हवाले से कहा कि हमने देखा कि एक महिला अचानक से गिर गई, जबकि एक व्यक्ति ने उसके सिर पर बंदूक तान रखी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











