
कनाडा में आतंकी पन्नू ने ISI के साथ की सीक्रेट मीटिंग, ट्रूडो के देश में रची जा रही भारत के खिलाफ साजिश!
AajTak
कनाडा में भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ की एक सीक्रेट मीटिंग की है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि आईएसआई खालिस्तानी गतिविधियों को तेज करने के लिए फंडिंग कर रही है.
कनाडा में भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसको लेकर खालिस्तानी आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिल गए हैं. यह बड़ी खबर खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है. बता दें कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ती तल्खी के बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडाई हिंदुओं को देश छोड़ देने की धमकी दी है. इस मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने जस्टिन ट्रूडो सरकार को अवगत कराया है.
सूत्रों का कहना है कि ISI के कनाडा में मौजूद एजेंट्स ने कनाडा में खालिस्तानी ग्रुप के लोगों के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की है. यह मीटिंग वैंकूवर कनाडा में हुई है. पांच दिन पहले हुई इस मीटिंग में SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित खालिस्तानी संगठनों के दूसरे चीफ मौजूद थे. Pak ISI के साथ हुई इस मीटिंग में एंटी- इंडिया प्रोपेगैंडा को ज्यादा से ज्यादा फैलाने को लेकर प्लान तैयार हुआ.
कनाडा में ISI प्लान- K के तहत खालिस्तान गतिविधियों को तेज करने के लिए फंडिंग कर रही है. पिछले कुछ महीनों में कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों के चीफ की बड़ी संख्या में फंडिंग हुई है. फंडिंग के जरिये लोगों को प्रदर्शन की जगह ले जाने, पोस्टर, बैनर और भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ साजिश पर दो टूक... पन्नू की धमकी पर कनाडाई हिंदू संगठन ने ट्रूडो को लिखी चिट्ठी
जानकारी के मुताबिक, इस वक्त कनाडा में 20 से ज्यादा खालिस्तानी और गैंगस्टर छिपे हुए हैं. इसको लेकर NIA और देश की दूसरी एजेंसियों ने कई बार कनाडा को MLATs(MUTUAL LEGAL ASSISTANCE TREATIES) भेजा, लेकिन कनाडा की जांच एजेंसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही जांच में कोई सहयोग किया.
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने हिंदुओं को दी है धमकी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










