
कनाडा का विज्ञापन देख चिढ़ गए ट्रंप, टैरिफ पर तोड़ दी बातचीत, बोले- ये घटिया हरकत
AajTak
अमेरिका और कनाडा के रिश्ते पटरी पर आते-आते फिर से बेपटरी हो गए हैं. इस बार वजह है एक विज्ञापन. इस विज्ञापन को ट्रंप ने 'घटिया हरकत' बताकर कनाडा के साथ टैरिफ को लेकर सभी व्यापारिक बातचीत को एकदम से खत्म कर दिया है.
कनाडा-अमेरिका के संबंधों में एक बार फिर से तनाव आ गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडियो का हवाला देकर कनाडा के साथ सभी ट्रेड वार्ताओं को रद्द कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं समाप्त कर दी हैं. उन्होंने कनाड़ा पर एक "धोखाधड़ीपूर्ण" एडवरटिजमेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया. इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन टैरिफ के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दे रहे थे.
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "उनके घटिया व्यवहार के आधार पर कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं समाप्त की जाती हैं."
अमेरिकी सरकार के इस फैसले ने दो प्रतिद्वंदी पड़ोसियों के बीच व्यापार तनाव को बढ़ा दिया है. कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार रिश्तों को ठीक करने पर चर्चा की थी.
कनाडाई विज्ञापन में 'धोखाधड़ी' और उखड गए ट्रंप
ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने अभी-अभी बताया है कि कनाडा एक विज्ञापन में धोखाधड़ी किया है. इस फेक विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को दिखाया गया है जो टैरिफ पर निगेटिव बातें बोलते हुए दिखाए गए हैं. ये एड 7.5 करोड़ डॉलर का था. उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप कर सकें.
ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है. कनाडा के ऐसे व्यवहार को देखते हुए उनके साथ सभी व्यापार वार्ताओं को खत्म किया जाता है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









