
'कतर पर अटैक किया तो...', पहले माफी मंगवाई और अब नेतन्याहू को ट्रंप ने दी खुली चेतावनी
AajTak
इजरायली पीएम नेतन्याहू व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने गए थे, जहां ट्रंप ने खुद फोन अपनी गोद में रखकर कतर के पीएम को फोन मिलाया और नेतन्याहू से माफी मंगवाई. आदेश में कहा गया है कि कतर पर किसी भी हमले को अमेरिका अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानेगा और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करेगा.
दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाने वाले हमले के लिए इजरायली पीएम नेतन्याहू से ट्रंप ने पहले माफी मंगवाई और अब एक सख्त चेतावनी जारी की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कतर की सुरक्षा की गारंटी दी गई है. इस आदेश में कहा गया है कि अगर किसी देश ने दोहा पर हमला किया तो अमेरिका जरूरत होने पर सैन्य कार्रवाई भी करेगा. यह कदम इजरायल के हालिया एयरस्ट्राइक और व्हाइट हाउस में पीएम नेतन्याहू के साथ मीटिंग के बाद उठाया गया है.
ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अमेरिका और कतर लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. अमेरिकी सेना की मौजूदगी से लेकर क्षेत्रीय शांति प्रयासों तक, कतर ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका दौरे पर नेतन्याहू, व्हाइट हाउस से कतर PM को फोन कर दोहा हमले के लिए मांगी माफी
हमास को निशाना बनाने वाले दोहा पर हालिया इजरायली एयरस्ट्राइक को अमेरिका और कतर दोनों ने कड़ी निंदा की थी. इसके कुछ ही हफ्तों बाद यह एग्जीक्यूटिव ऑर्डर सामने आया है.
कतर को बाहरी हमलों से बचाने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध
आदेश में कहा गया है कि अमेरिका कतर की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा को बाहरी हमलों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह संबंध दोनों देशों की दशकों पुरानी साझेदारी और सुरक्षा सहयोग को ध्यान में रखकर लिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








