कट आउट ड्रेस में पैपराजी को पोज दे रही थीं Urfi Javed, अचानक फैन ने सामने आकर थूका गुटखा और फिर...
AajTak
उर्फी जावेद अपने नए लुक में सड़क पर पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी सामने से उनका एक फैन भागकर आया और फिर उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी का फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने आता है तो उसके मुंह में गुटखा होता है. लेकिन उर्फी संग फोटो क्लिक कराने के लिए वो उर्फी के सामने खड़े होकर वहीं बीच सड़क पर गुटखा थूक देता है.
बोल्ड और सिजलिंग फैशन सेंस से फैंस को दीवाना बनाने वाली उर्फी जावेद लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी के लिए फैंस की दीवानगी अब सिर चढ़कर बोल रही है. तभी तो उर्फी के साथ सेल्फी लेने के लिए एक शख्स ने ऐसी हरकत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस संग वायरल वीडियो के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












