
कट्टरपंथियों पर भड़कीं उर्फी जावेद, पूछा- इस्लाम में 4 शादी क्यों, 5 बार नमाज...
AajTak
उर्फी जावेद का ये वीडियो कई सवाल खड़े करता है. सोशल मीडिया पर खुद का आईना देखे बिना दूसरों को फ्री का ज्ञान देने वालों के लिए उर्फी जावेद का ये वीडियो बड़ा सबक है.
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को चरमपंथी मुस्लिमों की सोच से दिक्कत है. अपनी इस परेशानी को उर्फी जावेद कई मौकों पर मुखर होकर बता चुकी हैं. वैसे उन्हें ट्रोल करने वालों में ज्यादातर मुस्लिम ही होते हैं. सोशल मीडिया फैनक्लब पर उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है. जहां उन्होंने चरमपंथियों पर निशाना साधा है.
वीडियो की शुरूआत में उर्फी जावेद हाथों में बिल्ली को पकड़े हुए नजर आ रही हैं. उर्फी जैसे ही बोलती हैं कि वो मुस्लिम चरमपंथियों के बारे में बोलना चाहती हैं तभी बिल्ली उनके हाथ से नीचे उतर जाती है. तब उर्फी कहती हैं- मैंने मुस्लिम चरमपंथियों का नाम लिया तो ये भी बेचारी खौफ में आ गई.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












