
कई घर तबाह, इमारतों की उड़ी छत... अमेरिका में बवंडर से भारी तबाही, 21 लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका में आए तूफानी मौसम ने भारी तबाही मचाई है. यहां आए विनाशकारी टूर्नेडो में 21 लोगों की मौत हो गई. इस तूफान ने घरों और इमारतों को तहस-नहस कर दिया, साथ ही राजमार्ग पर चलते वाहन भी तेज हवा की वजह से पलट गए.
मध्यपश्चिम और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में आए बवंडर और बाढ़ की वजह से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. केंटकी राज्य में आए भयंकर बवंडर (तूफान) के कारण 14 लोगों की जान चली गई. इस तूफान ने घरों और इमारतों को तहस-नहस कर दिया और यहां तक की एक इमारत की छत उड़ गई, साथ ही राजमार्ग पर चलते वाहन भी तेज हवा की वजह से पलट गए.
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने बताया कि 14 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आ चुका है और यह संख्या बढ़ भी सकती है. केंटकी के लॉरेल काउंटी में इस आपदा की भारी तबाही देखी गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले मिली दो चेतावनियों के बाद भी नुकसान को रोका नहीं जा सका.
यह भी पढ़ें: तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही... ग्रेटर नोएडा की जेपी अमन सोसायटी में स्टोर की छत उड़ी, Video
तूफान की मिली चेतावनी, और भी मच गई तबाही!
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें रात करीब 11:30 बजे पहली बार तूफानी चेतावनी मिली थी. इसके लगभग आधे घंटे बाद ही टूर्नेडो ने कहर बरपाया. अन्य ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को अंदर आने से पहले जबरदस्त तेज हवा और कंपन महसूस हुआ. उनके घर की छत का एक हिस्सा उड़ गया और कई शीशे टूट गए, लेकिन उनके पड़ोस में सनशाइन हिल्स के कुछ घर पूरी तरह तबाह हो गए.
यह भी पढ़ें: तेज आंधी-तूफान में बड़ा हादसा... सुल्तानपुर में चलती कार पर गिरा पेड़, दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.









