
कंबोडिया से भारत लौटा 60 भारतीय नागरिकों का पहला बैच, नौकरी के नाम पर मिला था धोखा
AajTak
नौकरी के बहाने कंबोडिया भेजे गए भारतीयों का एक बैच घर लौट आया है. उन्हें फर्जी नौकरी देने वालों से बचाया गया था. भारतीय एंबेसी ने स्थानीय अथॉरिटी की मदद से एक ऑपरेशन चलाया, जिसमें अब तक 360 भारतीयों को रेस्क्यू किया गया है. इस फ्रॉड के सामने आने के बाद एंबेसी ने भारतीयों को चेताया है और सावधान रहने की सलाह दी है.
कंबोडिया से 60 भारतीय नागरिकों का पहला बैच घर लौट आया है. कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने उन्हें 20 मई को जिनबेई-4 नाम के एक स्थान से फ्रॉड एम्पलॉयर से बचाया था. नौकरी देने के नाम पर उन्हें विदेश ले जाया गया था और उन्हें मोटी सैलरी का लालच दिया गया था. दूतावास ने बताया कि यह ऑपरेशन सिहानोकविले में स्थानीय अधिकारियों के समर्थन से चलाया गया था.
भारतीय दूतावास ने हाल ही में नौकरी के लिए कंबोडिया जाने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी में भारतीयों को चेताने के साथ ही नौकरी हासिल करने के लिए सिर्फ विदेश मंत्रालय द्वारा अप्रूव किए गए एजेंटों से ही संपर्क करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिए कंबोडिया ले जाए गए 360 भारतीय, चीनी हैंडलर्स ने बना रखा था बंधक
अपने घर लौटे 60 भारतीय नागरिक
60 भारतीयों को भारत भेजने के संबंध में एक एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, "हमेशा विदेशों में भारतीयों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा फ्रॉड एम्प्लॉयर से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला बैच घर लौट आया है." दूतावास ने इसके लिए कंबोडियाई अधिकारियों का धन्यवाद भी दिया.
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बचाने के संबंध में इससे पहले भी एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था, "60 भारतीय नागरिकों को एसएचवी (सिहानोकविले) अथॉरिटी की मदद से रेस्क्यू किया गया है." एंबेसी के मुताबिक, उन्हें एसएचवी से नोम पेन्ह (कंबोडिया की राजधानी) भेजा गया था और उनकी जल्द घर वापसी के लिए काम चल रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








