
कंपनी का ये बयान, और तूफान मचा रहा है Hyundai का शेयर... आज भी 7% भागा
AajTak
Hyundai Motor Share: हुंडई मोटर इंडिया का IPO भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO था, जिसने 27,870.16 करोड़ रुपये जुटाए थे. अब पिछले एक हफ्ते से कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है.
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के शेयरों में सोमवार को करीब 7 फीसदी की जोरदार उछाल देखी गई, जिसके शेयर की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. हुंडई के शेयरों में तेजी के पीछे कंपनी का एक अहम बयान है.
दरअसल कंपनी के मैनेजमेंट एक्सपोर्ट कारोबार को लेकर बुलिश है, और भारत से ओवरसीज शिपमेंट के लिए 7-8 फीसदी का ग्रोथ अनुमान साझा किया है. हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेटर उसूकिम ने बताया कि दक्षिण कोरिया के बाहर भारत में हुंडई का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना है, यानी भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है. उहोंने कहा कि हाल के महीनों में एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और कंपनी इस ग्रोथ को कायम रखना चाहती है.
Hyundai कंपनी के लिए कई अच्छी खबरें
इसके अलावा, हुंडई नए इंजन के साथ भारतीय बाजार में Bayon कॉम्पैट SUV उतारने पर काम कर रही है, हाल के दिनों इसकी खबर आई थी. यही नहीं, बाजार विश्लेषकों के अनुसार शेयरों में तेजी कंपनी की मजबूत बिक्री, नए मॉडल लॉन्च की उम्मीदों और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण आई है.
सोमवार की दोपहर 2 बजे हुंडई के शेयर 3.87 फीसदी की तेजी के साथ 1933 रुपये पर कारोबार कर रहा था. जबकि कारोबार के दौरान 1984.80 रुपये तक गया था, जो कि ऑल टाइम हाई प्राइस है. इस तेजी के साथ हुंडई का मार्केट कैप बढ़कर 1,57,190 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक कंपनी की हालिया बिक्री के आंकड़े बेहतर रहे हैं, खासकर SUV सेगमेंट में क्रेटा और अल्काजार जैसे मॉडलों की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रणनीति और भारत में नए मॉडल लॉन्च करने की योजना ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. सरकार की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने भी हुंडई जैसे ब्रांड्स को फायदा पहुंचाया है.
ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में सुधार के संकेत

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












