
कंट्रोल रूम का अफसर बनकर कई थानों की पुलिस से की ऑनलाइन ठगी, इस बात का दिया था लालच
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra) में एक शातिर ठग ने अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने के नाम पर कई थानों के पुलिसकर्मियों को ठग लिया. जब ट्रांसफर ऑर्डर (Transfer Order) नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी. इसके बाद पुलिस कमिश्नर (Police commissioner) ने मामले की जांच के आदेश दिए. अंततः ठग को कोल्हापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharahtra) से सटे पिंपरी चिंचवड में एक शातिर ठग ने कई थानों के पुलिसकर्मियों को ठग लिया. दरअसल, इस ठग ने पुलिसकर्मियों को फोन कर खुद को पुलिस कंट्रोल रूम का अधिकारी बताकर उन्हें अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने का झांसा दिया था. इसके बदले खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा था. पुलिसकर्मियों ने यकीन करके पैसे भेज दिए. जब उनका ट्रांसफर नहीं हुआ तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, ठगी की इस वारदात में गिरफ्तार किए गए इस 35 साल ठग का नाम अमित जगन्नाथ कांबले है. अमित ने पिंपरी चिंचवड शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में फोन पर संपर्क करके वहां काम करने वाले पुलिसकर्मियों से यह कहकर पैसे वसूले थे कि वह पुलिस कंट्रोल रूम का अधिकारी है. ट्रांसफर में अगर पुलिसकर्मी को अच्छी जगह पोस्टिंग चाहिए तो गूगल पे अकाउंट पर रकम तुरंत ऑनलाइन भेजें.
फोन पर ठग की बात सुनकर कुछ पुलिसकर्मियों को यकीन हो गया कि सच में कोई पुलिस अधिकारी ही ट्रांसफर करने के नाम पर उनसे पैसे मांग रहा है, लेकिन पैसे देने के बाद भी ट्रांसफर ऑर्डर (Transfer Order) नहीं निकलने की वजह से इन सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर मामले की जानकारी पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुलिस कमिश्नर (Police commissioner) कृष्ण प्रकाश को दी.
पुलिस कमिश्नर (Police commissioner) ने अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की. इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों से ठगी करने वाले अमित जगन्नाथ कांबले को कोल्हापुर जिले से पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि इस अपराधी ने महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों से भी इसी तरह ठगी की थी. अब पुलिस ठगी करने वाले अमित से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसके इस ठगी के काम में कोई और भी शामिल है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



