
कंझावला कांडः निधि के दावे पर अंजलि के दोस्त ने उठाए सवाल, कहा- कॉल डिटेल्स निकलवाए पुलिस
AajTak
कंझावला कांड में अंजलि की मौत का मामला जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, सुलझने की जगह और उलझता जा रहा है. इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. हादसे के 72 घंटे बाद सामने आई अंजलि की दोस्त निधि ने कई दावे किए तो अब अंजलि के दोस्तों ने उसके दावों को लेकर सवाल उठाए हैं.
दिल्ली के कंझावला में हुई दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हर रोज नए खुलासे, नए दावे और पुलिस की बदलती थ्योरी से अंजलि की मौत के मामले का सच सामने आने की बजाय तस्वीर और उलझती जा रही है. एक सीसीटीवी फुटेज में अंजलि के साथ स्कूटी पर सवार होकर होटल से निकलती नजर आई उसकी कथित दोस्त निधि के बयानों ने मामले को सुलझाने की बजाय और उलझा दिया.
अंजलि की मौत के मामले में निधि के बयानों पर घमासान मचा है. अब अंजलि का एक दोस्त नवीन भी मीडिया के सामने आया है. समाचार एजेंसियों के मुताबिक नवीन ने निधि के बयान, खुलासे पर सवाल उठाते हुए सच्चाई सामने लाने के लिए कॉल डिटेल्स निकलवाने की मांग की है. नवीन ने निधि के दावों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उसने कहा कि अंजलि ने शराब पी रखी थी लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं निकला.
निधि ने बोला होटल में हमने बस एक रूम बुक किया था और वह भी अंजलि की ID से. अब नवीन ने इस दावे को भी खारिज कर दिया है. मीडिया के सामने आए नवीन ने अब खुलासा किया है कि होटल में दो कमरे बुक हुए थे और वो भी अंजलि नहीं बल्कि निधि की ID से. नवीन ने अब तक सामने आए दावों और खुलासों को लेकर भी सवाल उठाए हैं.
नवीन ने ये मांग की है कि पुलिस पूरी कॉल डिटेल्स निकाले. पूरी डिटेल निकाली जाए. उन्होंने ये भी कहा कि जो व्यक्ति गाड़ी चला रहा था, उसके पास लइसेंस नहीं था और नाम किसी और का आया. नवीन ने अंजलि के घर पहुंचकर उसकी मां से मिले मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है. अब आगे देखते हैं कि हमें कितनी मदद मिलती है.
निधि के दावे को एक और दोस्त ने किया था खारिज
इससे पहले निधि के दावों पर पार्टी के दौरान होटल में मौजूद रहे अंजलि के एक अन्य दोस्त ने भी खारिज कर दिया था. अंजलि के दोस्त ने निधि के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उसने कहा था कि दोनों के बीच स्कूटी चलाने को लेकर विवाद हुआ था. निधि ने कहा था कि अंजलि में नशे में थी इसलिए उसने उसे स्कूटी चलाने से मना किया था जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










