
कंगना रनौत ने पूर्व CM जयललिता को दी श्रद्धांजलि, 6 दिन बाद रिलीज हो रही 'थलाइवी'
AajTak
कंगना रनौत इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. कंगना को इस मूवी से बेहद उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कंगना रनौत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. फिल्म का बजट 90 करोड़ है.
10 सितंबर को कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से चंद पहले कंगना रनौत ने शनिवार को चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के मेमोरियल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. चेन्नई के मरीन बीच पर पूर्व सीएम जयललिता का मेमोरियल बना हुआ है. वहां जाकर कंगना रनौत ने दिवंगत सीएम को श्रद्धांजलि दी. कंगना और फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय ने पूर्व सीएम एमजी रामाचंद्रन के मेमोरियल पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की.More Related News

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












