
और भड़की जंग की आग, गोलन हाइट्स के पास इजरायली एयरस्ट्राइक, सीरिया के 8 सैनिक मारे गए, कई सैन्य अड्डे तबाह
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और भड़क गई है. अब इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर दी है, जिसमें सीरिया के 8 सैनिक मारे गए हैं. इस अटैक में सीरिया के 7 सैनिक घायल भी हो गए हैं. सीरिया के एफएम चैनल ने इस बात को कंफर्म किया है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और भड़क गई है. अब इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर दी है, जिसमें सीरिया के 8 सैनिक मारे गए हैं. इस अटैक में सीरिया के 7 सैनिक घायल भी हो गए हैं. सीरिया के एफएम चैनल ने इस बात को कंफर्म किया है.
सीरियाई मीडिया की तरफ से कहा गया है कि तड़के 1.45 बजे गोलन हाइट्स की तरफ से सीरिया के दारा देहात इलाके में सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागी गईं. इस हमले में 8 सैनिकों की मौत हो गई. आसपास के कई मिलिट्री ठिकाने भी तबाह हो गए.
इजरायल ने फौनर लिया हमले का बदला
बता दें कि सीरिया के बयान जारी करने से पहले ही इजरायली सेना ने यह कंफर्म कर दिया था कि उन्होंने सीरिया में मिसाइलें दागी हैं. IDF की तरफ से बताया गया था कि अचानक सीरिया की तरफ से गोलन हाइट्स पर रॉकेट दागे गए. इन रॉकेट्स से इजरायल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में इजरायल ने वहां बमबारी कर दी, जहां से गोलान हाइट्स पर रॉकेट दागे गए थे. यह इलाका सीरिया की सेना का मिलिट्री ठिकाना था.
हमले में तबाह हो गई सीरियन मिलिट्री साइट
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के फाइटर जेट्स ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी थीं और चंद मिनटों में सीरियन मिलिट्री साइट को तहस-नहस कर दिया था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









