
...और क्या चाहिए? रोजाना महज 50 रुपये जमाकर पाएं 1 करोड़ से ज्यादा!
AajTak
इन्वेस्टमेंट, रिटर्न और सेविंग के कई प्रकार व समाधान आज के जमाने में उपलब्ध हैं. सोना और प्रॉपर्टी में पैसे लगाने के परंपरागत तरीकों से लेकर एफडी और स्मॉल सेविंग स्कीम्स तक कई योजनाएं हैं. हालांकि SIP इन सबमें बेस्ट है. आइए जानें कैसे...
हर किसी को अपना फ्यूचर सिक्योर (Future Planning) करने की फिक्र लगी रहती है. इसके लिए लोग इन्वेस्टमेंट (Investment) और सेविंग (Saving) के अलग-अलग उपाय अपनाते रहते हैं. कुछ लोग रियल एस्टेट (Real Estate) में इन्वेस्ट करते हैं तो पारंपरिक तौर पर सोना (Gold) भी लोगों का पसंदीदा माध्यम है. हालांकि उपलब्ध सभी उपायों को देखें तो SIP का रास्ता सबसे बढ़िया मालूम पड़ता है. इस रूट के जरिए आप कुछ साल तक रोजाना महज 50 रुपये बचाकर भी करोड़पति बन सकते हैं.
आइंसटीन भी जानते थे SIP का महत्व
दरअसल SIP की सबसे बड़ी खासियत कम्पाउंडिंग (Compounding) की ताकत है, जिसे महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंसटीन दुनिया का आठवां आश्चर्य बता चुके हैं. उनके हिसाब से इस आठवें अजूबे यानी कम्पाउंडिंग को जो समझ लेता है, वह इससे कमाता है और जिन्हें इसकी समझ नहीं, वे इसकी कीमत चुकाते हैं. इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न के मामले में SIP इसी कम्पाउंडिंग की तात का इस्तेमाल करता है.
ये है 50 रुपये में करोड़पति बनने का गणित
यह ताकत समझाने के लिए हमने ग्रो के SIP कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया. इस कैलकुलेटर के हिसाब से अगर आप रोजाना 50 रुपये यानी महीने के 1,500 रुपये एसआईपी करते हैं, और इस पर सालाना रिटर्न 15 फीसदी मान लेते हैं, तो 30 साल में आपके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा हो सकता है. इस कैलकुलेशन के हिसाब से आपका कुल इन्वेस्टमेंट होगा 5.40 लाख रुपये, जबकि इसकी कुल वैल्यू हो जाएगी 1,05,14,731 रुपये.
रोज बचाएं 100 रुपये तो इतना होगा फंड

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












