
ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे पर हंगामा, दोबारा शपथ दिलाने की उठी मांग
AajTak
25 जून को लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह का दूसरा दिन था. इस दौरान ओवैसी शपथ लेने आए. हैदराबाद सीट से पांचवीं बार निर्वाचित ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली. शपथ लेने से पहले उन्होंने एक दुआ भी पढ़ी. शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य तेलंगाना, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रशंसा की और मुस्लिमों के लिए AIMIM का नारा बुलंद किया. साथ ही जय फिलिस्तीन का नारा लगाया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ.
AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन शपथ ग्रहण के दौरान 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाया, इसके बाद जमकर सियासत शुरू हो गई. सत्तापक्ष ने इसका जमकर विरोध किया. इतना ही नहीं, दोबारा शपथ दिलाने की मांग तक उठ गई. इसके बाद अध्यक्ष ने ओवैसी के इस नारे को रिकॉर्ड से हटा दिया.
25 जून को लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह का दूसरा दिन था. इस दौरान ओवैसी शपथ लेने आए. हैदराबाद सीट से पांचवीं बार निर्वाचित ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली. शपथ लेने से पहले उन्होंने एक दुआ भी पढ़ी. शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य तेलंगाना, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रशंसा की और मुस्लिमों के लिए AIMIM का नारा बुलंद किया. उन्होंने शपथ के बाद जय भीम, जय मीम के बाद जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. बीजेपी सांसद शोभा करांदलाजे ने स्पीकर और अमित शाह को खत लिखा. साथ ही कहा कि इस पर कार्रवाई हो और ओवैसी शपथ दोबारा लें.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कही ये बात
इस पर सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई, जिससे शपथ समाप्त होने के बाद हंगामा मच गया. उस समय अध्यक्ष के रूप में मौजूद राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि शपथ के अलावा कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक सदस्य ने नाम लिया है, हम देखेंगे नियम के मुताबिक क्या है? हम किसी देश का समर्थन या विरोध नहीं करते, लेकिन सदन में किसी देश का नाम लेना ठीक नहीं है.
बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने जताया विरोध
बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने भी ओवैसी के बयान पर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि संसद में शपथ लेने के दौरान जय फिलिस्तीन का नारा लगाना पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि वह (ओवैसी) एक तरफ संविधान की बात करते हैं, दूसरी तरफ संविधान के खिलाफ नारेबाजी करना. साथ ही भारत में रहकर फिलिस्तीन का गाना गाना, पूरी तरह से गलत है. ऐसी घटनाओं से इन लोगों का असली चेहरा सामने आता है. ये लोग हर दिन हर विषय पर ऐसी हरकत करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि वह लोकसभा में ऐसे नारे लगाने वालों को पहचाने.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




