
ओवल टेस्ट में सिराज ने डेल स्टेन की बात को सच कर दिखाया, बोले- आपने कहा और मैंने डिलीवर किया
AajTak
टीम इंडिया ने केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. टीम इंडिया को 6 रनों से जीत मिली है. मोहम्मद सिराज मैच के हीरो रहे. टीम इंडिया को मिली जीत पर दिग्गज क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों के टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत हासिल की. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया. अगर टीम इंडिया ये मैच हार जीती तो साथ ही सीरीज़ भी 3-1 से हार जीती. टीम इंडिया को मिली शानदार जीत पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर झूम उठे.
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए. दोनों पारियों में सिराज ने 190 रन लुटाए और 46.3 ओवर्स गेंदबाजी की.
आइए जानते हैं कि शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने क्या कहा.
पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी डेल स्टेन ने एक्स पर मैच के शुरुआत होने के बाद (30 जुलाई) को मोहम्मद सिराज के बार में पोस्ट करते हुए लिखा था कि सिराज पांच विकेट लेंगे. अब सिराज ने स्टेन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, आपने कहा, और मैंने डिलीवर किया.
विराट कोहली ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली ने टीम इंडिया को मिली जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने लिखा, टीम इंडिया ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है! मैदान पर जो जज़्बा और जुझारूपन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दिखाया, वो काबिले तारीफ है. इस जीत में सिराज की मेहनत और समर्पण झलकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












