
ओवरसाइज्ड कोट-स्ट्रैपी ब्रा में Urfi Javed का रिवीलिंग लुक वायरल, वीडियो शेयर कर सिखाया सेल्फ लव
AajTak
वीडियो में उर्फी जावेद को डांस करते देखा जा सकता है. उर्फी ने ब्लैक बॉक्सर शॉर्ट के साथ ब्लू कलर की स्ट्रैपी ब्रा पहनी हुई है. इसके साथ उन्होंने स्काई ब्लू कलर का ओवरसाइज्ड कोट पहना हुआ है. उर्फी काफी अदाओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वह कैमरा की तरफ देखकर आंख भी मार रही हैं.
उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार और नए अवतार में सामने आई हैं. उर्फी ने इस बार ड्रेस को पीछे छोड़ ओवरसाइज्ड कोट (Urfi Javed in Blue Oversized Coat) को थाम लिया है. उर्फी ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो पर कम समय में लाखों व्यूज आ गए हैं. इस वीडियो में उर्फी जावेद अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












