
ओबामा क्या इस हद तक जा सकते हैं? उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार
AajTak
ओबामा 2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दान दाताओं और सलाहकारों से मिलते वक्त ट्रंप को लेकर मुखर थे. दान दाताओं और सलाहकारों से बातचीत में ओबामा ने ट्रंप पर तीखी टिप्पणी की थी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की छवि एक शांत और संतुलित बोलने वाले शख्स के तौर पर रही है. यहां तक कि बराक ओबामा डोनाल्ड ट्रंप पर सार्वजनिक रूप से तीखी टिप्पणी करने या उन पर निशाना साधने से बचते रहे हैं. अमेरिका में जब पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव चल रहे थे और उनकी पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में थे, लेकिन फिर भी ओबामा बयानबाजी करते नहीं दिखे. लेकिन अब ओबामा को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया गया है. (फोटो-Getty Images) 'द गार्डियन' ने अपनी रिपोर्ट में एक किताब के हवाले से लिखा है कि ओबामा 2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चंदा देने वाले लोगों और सलाहकारों से मिलते वक्त ट्रंप को लेकर मुखर थे. दान दाताओं और सलाहकारों से बातचीत में ओबामा ने ट्रंप पर तीखी टिप्पणी की थी. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











