
ओडिशा हिंसा में 79 आरोपी गिरफ्तार, संबलपुर में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद
AajTak
ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा हुई थी. लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं है. शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है. इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होंगी.
ओडिशा पुलिस ने हनुमान जयंती के दौरान संबलपुर में हुई हिंसा में शामिल होने के आरोप में 79 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इलाके में अभी भी इंटरनेट बंद है. साथ ही इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है. संबलपुर के एसपी बी गंगाधर ने कहा कि शनिवार तड़के शहर में कर्फ्यू के आदेश के बाद से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है. पुलिस ने कहा कि कई आरोपी अभी भी फरार हैं.
एसपी गंगाधर ने कहा कि 12 अप्रैल को बाइक रैली के दौरान पथराव की घटना के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं 14 अप्रैल को जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी के आरोप में 53 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच के आधार पर यह एक पूर्व नियोजित हिंसा लग रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी.
एसपी ने कहा कि राज्य सरकार ने संबलपुर जिले में 17 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. ओडिशा के डीजीपी सुनील के बंसल ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उम्मीद जताई कि एक या दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी.
हिंसा के दौरान एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई थी, जबकि हिंसा के दौरान कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. लगभग 1000 लोगों द्वारा मोटरसाइकिल रैली में भाग लिया गया था और इस दौरान रैली पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद हिंसा शुरू हो गई. शहर के संवेदनशील कहे जाने वाले मोतीझरन इलाके में पथराव हो गया.
अतिरिक्त एसपी तपन के मोहंती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि घटना में 10 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि शहर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है. घायलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है. यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस बल के अलावा बाहर से भी कोई व्यक्ति घायल हुआ है? मोहंती ने कहा कि जांच चल रही है और अभी और कुछ नहीं बताया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संबलपुर शहर के सभी छह थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
ये भी देखें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










