
ओडिशा में मोदी के मुंह से नवीन पटनायक की तारीफ क्या इशारा करती है?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की दिल खोलकर तारीफ की है, और बदले में बीजेडी नेता ने भी कोई कसर बाकी नहीं रखी. अब तो BJP-BJD गठबंधन की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है - लेकिन, ऐसा कभी लगा क्या कि नवीन पटनायक एनडीए से बाहर हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के भाषणों को ध्यान से देखें तो साफ है कि बीजेपी अपना दुश्मन सिर्फ उन राजनीतिक दलों को मानती है, जो किसी न किसी रूप में INDIA ब्लॉक से जुड़े हैं. ममता बनर्जी ने भले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया हो, लेकिन वो अब भी बीजेपी के निशाने पर बनी हुई हैं.
लेकिन जो भी पार्टियां INDIA ब्लॉक से पूरी तरह बाहर हैं, बीजेपी उन्हें दोस्त-दल मान कर चल रही है - और इस सूची में सबसे ऊपर तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल का ही नाम नजर आ रहा है. खासकर महीने भर पहले प्रधानमंत्री मोदी के नवीन पटनायक को 'मेरे मित्र' कह कर संबोधित किये जाने के बाद तो चर्चा हो ही रही थी - मोदी के ताजा ओडिशा दौरे में दोनों नेताओं के एक-दूसरे की तारीफ के बाद तो ये चर्चा ज्यादा ही गंभीर हो चली है.
अब तो ऐसा लगता है, बीजेपी अपनी स्वर्णकाल वाली सूची से भी ओडिशा को हटा चुकी है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दो दौरे में ऐसा कोई संकेत नहीं देखा गया जिससे समझ में आये कि बीजेपी और बीजेपी आपस में विरोधी राजनीतिक दल हैं.
बीजेपी के स्वर्णकाल की चर्चा पहली बार 2019 के आम चुनाव से पहले सुनाई दी थी. 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भुवनेश्वर में आयोजित हुई थी. चुनावी राज्यों में बीजेपी तैयारियों के मद्देनजर हाल फिलहाल ऐसे ही कार्यकारिणी की बैठकें बुलाती रही है.
कार्यकारिणी की बैठक के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने तब स्वर्णकाल को लेकर अमित शाह का नजरिया पेश किया था. बकौल रविशंकर प्रसाद अमित शाह ने कार्यकारिणी में कहा था, लोग कहते हैं कि ये भाजपा का स्वर्णिम काल है... मैं कहता हूं स्वर्णिम समय तब आएगा जब केरल, बंगाल, ओडिशा... सभी राज्यों में भाजपा की सरकार होगी.
देखा जाये तो केरल और बंगाल को लेकर तो बीजेपी वैसे ही तत्पर है, लेकिन ओडिशा में स्टैंड काफी हद तक बदल चुका है. मोदी और पटनायक की ताजा केमिस्ट्री तो ऐसे से ही संकेत दे रही है - लेकिन क्या नतीजा चुनावी गठबंधन के रूप में सामने आने वाला है? फिलहाल ये बड़ा सवाल है, लेकिन सीधे सीधे कोई जवाब नहीं मिल रहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







