
ओडिशा: टैंकर ने छात्रा को कुचला, ड्राइवर को छुड़ाने के आरोप में लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा
AajTak
ओडिशा के बरगढ़ में सड़क हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने चार पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बताया जा रहा है कि एक डीजल टैंकर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के ले जाने लगी. इसी दौरान स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.
ओडिशा के बरगढ़ जिले में गुस्साए स्थानीय लोगों ने चार पुलिस कर्मियों की बीच सड़क पर दौड़ा कर पिटाई की. जानकारी के मुताबिक, टैंकर से कुचले जाने के बाद साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई थी. आरोप है कि दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को छुड़ाने की कोशिश में जुटी थी. इसी से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों को बुरी तरह पीटा. बताया जा रहा है कि एक कॉलेज की छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी. गिरिधारी कॉलेज के सामने डीजल लदे टैंकर ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया. हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
छात्रा के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने टैंकर के ड्राइवर को रोक कर रखा था. उधर, दुर्घटना के बाद हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चार पुलिस कर्मियों ने चालक को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोपी ड्राइवर को छुड़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए चारों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी.
ये भी पढ़ें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










